19orai03 19orai04कालपी-उरई। चुनावों में बढ़ते खर्च को रोके बिना चुनाव सुधार संभव नहीं है। यह बात वरिष्ठ समाजसेवी एवं यूपी इलेक्शन वाच की प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य रामकृष्ण शुक्ला ने कही। वह आज एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफाम्र्स (एडीआर) एवं यूपी इलेक्शन वाच के संयुक्त तत्वावधान में एसपी बालिका इंटर कालेज कालपी के सभागार में आयोजित चुनाव सुधार में मतदाता की भूमिका विषयक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के नाते संबोधित कर रहे थे।
श्री शुक्ला ने कहा कि सबसे पहले हमें यह सोचना चाहिए कि हम कैसा लोकतंत्र चाहते है। चुनावों में जिस तरह माफियाओं की दखलंदाजी बढ़ी है। वह चिंतनीय है। एडीआर द्वारा स्वच्छ चुनावी वातावरण के लिए जो कार्य किए जा रहे है। वह सराहनीय है। लोकतंत्र को मजबूत करने का सशक्त माध्यम एडीआर है।
यूपी इलेक्शन वाच के प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि हमें नेताओं से काम लेना होगा। इसके लिए जरुरी है कि हम अपने काम की प्राथमिकता तय करें और उसका गांव से लेकर विधानसभा व लोकसभा स्तर का मांगपत्र बनाए। उन्होंने कहा कि हमें लोकतंत्र के चारों स्तंभों से सवाल पूछकर अपनी जागरुकता प्रदर्शित करनी होगी। यदि सवाल पूछेंगे तो सुधार की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने चुनाव में बढ़ते खर्च को भ्रष्टाचार का कारण बताया। साथ ही चुनाव सुधार के लिए चुनाव आयोग को स्वायत्तशाषी संस्था बनाने की मांग की।
हाथ कागज उद्योग के प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है कि चुनाव सुधार के लिए चुनावी व्यवस्थाएं चुनाव आयोग अपने हाथ में ले। इससे बेतहाशा खर्च पर लगाम लगेगी। बीमार लोकतंत्र की रक्षा जनता को करनी है। उन्होंने मांग की कि यदि कोई नेता विधानसभा या लोकसभा का चुनाव हार जाता है तो उसे फिर विधान परिषद या राज्यसभा के लिए न चुना जाए। इसे माना जाए कि जनता ने उसे नकार जाता है।
पृथ्वीनाथ चैहान ने कहा कि मतदाता जागरुक हो रहा है। पिछले जिला पंचायत के चुनाव में मतदाताओं ने पैसे वालों को नकारा है। रवींद्र नाथ गुप्ता ने चुनाव सुधार के लिए काला धन की रोक को जरुरी बताया। पूर्व सभासद भारत सिंह यादव ने मतदाता की जागरुकता को महत्वपूर्ण बताया। शिवबालक यादव ने कहा कि बाजारवाद ने मतदाताओं की सोच को बदल दिया है। मनमाने तरीके से चुनाव के दौरान होने वाले खर्च पर यदि चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करें तो सुधार हो सकता है। कल्लू काशीखेड़ा ने चुनाव सुधार के लिए जनता को तय करना है कि उसे कैसे प्रत्याशी चाहिए। रामकुमार मुसमरिया ने हर महीने होने वाले चुनावों पर रोक लगाने की मांग की। ब्रजेंद्र सिंह चैहान ने परिवर्तन के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। ज्ञानवती तिवारी ने वादाखिलाफी करने वाले नेताओं को सबक सिखाने की बात कही। सतीश द्विेदी, रामप्रकाश पुरवार, डा. नरेश मैहर ने भ्रष्टाचार की रेडिकल सर्जरी की जरुरत बताई। कहा कि मतदाताओं की बजाय सरकार पर दबाव बनाने की जरुरत है।
इस मौके पर बाबूलाल निषाद, सीमा दीक्षित, शैल विश्नोई, राजन सिंह, सप्पू गुप्ता, राघव अग्निहोत्री, आरएन शुक्ला, ज्ञानेंद्र मिश्रा, बृजमोहन निरंजन, राजेंद्र सिंह तोमर, शशि शेखर दुबे, अनिल दीक्षित, दिलीप तिवारी, बबलू पाल, सोमनारायण द्विवेदी, अशोक पुरवार, सलीम अंसारी, ब्रजेंद्र सिंह चैहान, राजेश गुप्ता, विजय गांधी, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, संदीप शर्मा, सुभाष परमार, अशोक वाजपेयी, अरविंद सिंह राठौर, डा. रामनरेश मैहर, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संयोजक विधानसभा संयोजक प्रकाश नारायण द्विवेदी ने किया।
हंसतू घुमंतू ने की सहयोग की घोषणा
हसंतु घुमंतू क्लब के अध्यक्ष जय खत्री ने संगोष्ठी के दौरान घोषणा की कि वह एडीआर के कार्य से प्रभावित है और भरोसा दिलाते है कि उनके हसंतु घुमंतू संगठन के 65 सक्रिय पदाधिकारी हमेशा आपके संगठन को हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार है।
प्रकाश बने विधानसभा संयोजक
यूपी इलेक्शन वाच के प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा ने जिला संयोजक भग्गूलाल वाल्मीकि की संस्तुति पर कालपी विधानसभा क्षेत्र का संयोजक प्रकाश नारायण द्विवेदी को नियुक्त कर दिया। उनकी नियुक्ति पर लोगों ने खुशी जताई।
दो प्रस्ताव पारित किए गए
चुनाव सुधार संगोष्ठी के दौरान दो प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें चुनाव में बेतहाशा खर्च एवं धनबल को रोकने के लिए चुनाव आयोग को शक्तिशाली बनाकर चुनाव खर्च की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की दी जाए। इसके सरकार एक बजट चुनाव आयोग को दे ताकि प्रत्याशी का एक धेला खर्च न हो। दूसरे प्रस्ताव में कर्मचारियों की तरह नेताओं की भी पेंशन बंद करने की मांग की गई। कहा गया कि जब सालों की सेवा के बाद कर्मचारियों की पेंशन वर्ष 2005 से बजट के अभाव में बंद कर दी गई है तो सांसद व विधायकों की किस आधार पर पेंशन दी जा रही है।

Leave a Reply