cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जिले के प्रमुख सचिव स्तर के नोडल अधिकारी डाॅ. हरिओम दो दिन दौरे पर रहेंगे। 27 जून को जिले में पहुंचने के बाद उनके द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की जायेगी। इसके साथ ही तहसील, ब्लाॅक कार्यालय व किसी अस्पताल का वे आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। प्रमुख सचिव का रात्रि विश्राम किसी लोहिया ग्राम में उसके गहन निरीक्षण के बाद होगा।
अगले दिन 28 जून को डाॅ. हरिओम किन्ही दो बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ किसी जिला स्तरीय कार्यालय का भी निरीक्षण करेंगे। शाम को लखनऊ वापस प्रस्थान कर जायेंगे।

Leave a Reply