21orai08उरई। कोटेदारों के खिलाफ शिकायतें थमने का नाम नही ले रहीं। मंगलवार को एक ग्रामीण चैपाल में राशनकार्ड धारकों की शिकायतें सुनकर नाराज जिलाधिकारी ने मौके पर ही कोटेदार को निलंबित कर दिया। कहा कि गरीबों को सूखे की वजह से खाने के मामले में अभाव का सामना न करना पड़े इसके लिए राज्य सरकार ने जो व्यवस्थायें की हैं उनमें किसी तरह की कोताही बर्दास्त नही की जायेगी।
उक्त बात जिलाधिकारी संदीप कौर ने आज विकास खण्ड डकोर के लोहिया समग्र गांव पंचायत गिरथान के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जन चैपाल में ग्रामवासियों के ग्राम से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते समय कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आगामी सितम्बर माह तक अन्त्योदय कार्ड धारक/पात्र ग्रहस्थी परिवारों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। जिसे अंत्योदय कार्ड धारकों को 15 किलो गेहूं 20 किलोग्राम चावल तथा 02 किलोग्राम चीनी दी जा रही है। इसी तरह पात्र ग्रहस्थी परिवारों को साढ़े तीन किलो गेहूं तथा डेढ़ किलो चावल तथा 900 ग्राम चीनी दी जा रही है इसमें उपभोगता को चीनी का पैसा देना होगा। गेहूं चावल फ्री दिया जा रहा है इसी तरह ग्राम के विकास हेतु कई योजनायें संचालित है मनरेगा के अन्तर्गत कार्य करने वाले नागरिको को वर्ष में 150 दिन का कार्य दिया जाता है जिसमें मजदूरी 174 रू0 दे रहे है इसका भुगतान जाॅबकार्ड धारकों के खाते में 08-10 दिन के अन्दर कर दिया जाता है ग्राम में कोटेदार के विरुद्ध सभी ग्रामवासियों ने शिकायत की। जिस पर पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि इसकी जांच करे और दोषी पाये जाने पर कोटा निरस्त करने की कार्यवाही करे। शिकायत करने वाले ने कहा कि अन्त्योदय कार्ड धारको को 14 किलो गेहूं तथा 19 किग्रा चावल देता है तथा 01 किलो की कटौती कर रहा है जो गलत है। पेय जल की समस्या के निदान हेतु ग्राम में पेय जल योजना संचालित कराई जायेगी जिसके अन्तर्गत पाइप लाइन, टंकी के माध्यम से अगली गरमी तक पेयजल आपूर्ति कराई जायेगी जिससे आपके ग्राम के नागरिको की पेय जल समस्या का समाधान हो जायेगा। ग्राम में पशुओं को पीने वाले पानी के लिए तालाब भरे हुए है। पशुओं का टीकाकरण कराया जायेगा। सभी प्रकार की पेंशन एवं प्रमाण पत्रों हेतु ग्रामवासियों को कहीं बाहर नहीं जाना है ग्राम में ही जन सुविधा केन्द्र खोले गये है उन्हीं पर जाकर आॅनलाइन फार्म भर कर निर्धारित समय में पेंशन/प्रमाण पत्र प्राप्त किये जा सकते है। चकरोडो से अतिक्रमण हटाकर उस पर तीन फिट मिट्टी डलवाकर आने जाने हेतु रास्ता सुलभ कराया जायेगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आपके ग्राम में कोई वारदात नहीं हुई। यह एक अच्छी बात है आपसी भाई चारे से रह कर आपसी मेल मिलाप बनाये रखें। जब भी पुलिस की जरूरत हो सूचना दें पुलिस आपकी सहयोग करेगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी आर0एस0 गौतम, तहसीलदार दुर्गेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी मो0 सरफराज आलम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply