21orai07जालौन-उरई। लंबे समय से प्रभारी के भरोसे चल रही स्थानीय कोतवाली में कई महीने बाद नियमित व्यवस्था संभव हो पाई है। गैर जनपद से आये जय प्रकाश यादव को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने जालौन कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त कर दिया है।
तदर्थ कोतवाल होने की वजह से कोतवाली का कार्य संचालन अस्त-व्यस्त हो गया था। प्रभारी कोतवाल का नियंत्रण मातहतों को स्वीकार नही होता था। जिससे कोतवाली मनमानी का अखाड़ा बन गई थी। शहर के बाशिंदों को इसकी कीमत गंभीर वारदातों के रूप में चुकानी पड़ी थी। एसपी ने व्यवस्थागत सुधार के तहत स्थानीय कोतवाली में अधिकार संपन्न प्रभारी निरीक्षक को नियुक्त करने का जो फैसला लिया है उसका लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अपराध नियंत्रण में इस कदम से काफी सुधार आयेगा।

Leave a Reply