0 बोले एसडीएम, 17 अगस्त तक तैयार करें निकाय क्षेत्र की सूचियां
0 पालिका में हुई बैठक में बीएलओज को बांटी गई स्टेशनरी
konch4 konch5कोंच-उरई। गुजरी 1 जून से निकाय क्षेत्र की मतदाता सूचियों के वृहद् पुनरीक्षण का काम आज से जाकर विधिवत् शुरू हो सका है। यह स्थिति सामग्री नहीं होने के कारण बनी। आज पालिका सभागार में बीएलओज के साथ बैठक करके अधिकारियों ने उन्हें जता दिया है कि हर हाल में मतदाता सूचियां 17 अगस्त तक बन कर हो जानी चाहिये। मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 18 अगस्त और अंतिम प्रकाशन 10 सितंबर हो होगा। आज ही उन्हें सामग्री का भी वितरण कर दिया गया है।
मंगलवार को पालिका सभागार में कोंच तथा नदीगांव निकाय क्षेत्रों के बीएलओज के साथ बैठक करके एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने उनसे कहा है कि सभी बीएलओ 25 जुलाई तक अपने अपने वार्ड में घर घर जाकर सर्वे और गणना का काम करेंगे जिसमें मतदाता सूचियों से उन लोगों के नाम हटाना है जो या तो मर गये हैं या कहीं अन्यत्र जाकर रहने लगे हैं। उन बेटियों के नाम भी मतदाता सूचियों का हिस्सा नहीं होंगे जिनकी शादी हो चुकी है। इसके अलावा जो युवक 1 जनवरी 2016 को अट्ठारह बर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं उनके नाम मतदाता सूचियों में जोडना है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑन लाइन 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, इनका सत्यापन 19 से 25 जुलाई तक बीएलओ करेंगे। एसडीएम ने कहा कि बीएलओज से यह अपेक्षा की गई है कि वे त्रुटिरहित सूचियां तैयार करेंगे, कोई अगर ग्राम सभा में वोटर है तो उसका वोट नगरीय क्षेत्र से खारिज कर देना है। 26 जुलाई से शुरू इस काम को हर हाल में 17 अगस्त तक निपटा लेना है और 18 अगस्त को तैयार ड्राफ्ट का अनंतिम प्रकाशन होगा। 20 से 25 तक अगस्त तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जायेंगी जिनका निस्तारण 26 से 30 तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जायेगा। किसी भी सूरत में यह समय सीमा बढाई नहीं जायेगी। इस कार्य में ईपी रेशियो का भी बिशेष ध्यान रखना है, यह किसी भी स्थिति में 65 प्रतिशत से ऊपर नहीं जाना चाहिये। ईओ विनोद सोलंकी ने बताया कि कोंच नगरीय निकाय क्षेत्र में 25 मतदान केन्द्र और 52 मतदेय स्थल बनाये जायेंगे। नदीगांव में 5 मतदान केन्द्र व 10 मतदेय स्थल हैं। इस दौरान तहसीलदार भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार अमरसिंह, ईओ विनोद सोलंकी, जेई सतीश कमल, विजय अवस्थी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अतुल शर्मा, निर्भय यादव, रवीन्द्र शुक्ला, नवीन दीक्षित, सुरेश खरे, रमेशचंद्र, बाबू उदयनारायण, कौशल किशोर, प्रदीपकुमार निरंजन, वीरसिंह, श्यामकुमार, तकदीरसिंह, राजेन्द्रप्रसाद दूरवार, रामकुमार निरंजन, नरेन्द्रसिंह, रमेशचंद्र, इंद्रपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply