कोंच-उरई। आज सुबह भारी बारिश के बीच नईबस्ती इलाके में एक बिजली के पोल में करंट उतर आने के कारण वहां से गुजर रही एक गाय उसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठी। गनीमत यह रही कि वहां जनहानि बच गई वरना बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
आज यहां सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही थी। इसी बीच नई बस्ती इलाके के जवाहर नगर में राहुल दुबे एट बाले के मकान के पास लगे बिजली के पोल में करंट उतर आया। वहां से उसी वक्त सूर्यकांत धनौरा की गाय गुजर रही थी जो पोल से चिपक गई और पल भर में ही उसके प्राण पखेरू उड़ गये। गौर तलब यह है कि जहां चबूतरे के किनारे पोल लगा है वहां अक्सर मोहल्ले के बच्चे खेलते रहते हैं लेकिन आज बारिश की वजह से वहां कोई बच्चा नहीं खेल रहा था वरना कोई बड़ा हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिस वक्त घटना हुई लोगों ने सप्लाई बंद करा दी और विद्युत विभाग ने वहां बिजली ठीक कराई। पालिका ने गाय को उठवा कर गड्ढे में दफन करा दिया है।






Leave a Reply