उरई। डाॅ. अम्बेडकर यूथ बिग्रेड व साथी संगठनों द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर बुंदेलखंड के चम्बल घाटी व उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की सीमा पर बीहड़ में बसे ग्राम हुकुमपुरा में दो दिवसीय धम्मज्ञान कथा व अंबेडकर ड्रामा का आयोजन किया गया। इसके पहले गांव में पहले से विद्यमान अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण पूज्य भन्तेगणों द्वारा किया गया। तत्पश्चात बौद्ध भन्तेगणों ने बुद्ध वंदना एवं पंचशील मंत्रोंच्चारण के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। रजनी बौद्ध द्वारा संगीतमय बुद्ध कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. धर्मेंद्र कुमार ने बाबा साहब डाॅ. बीआर अंबेडकर के जीवन-संघर्ष को विस्तार से बताते हुए कहा कि भारत में जाति प्रथा, छुआछूत, ऊंच-नीच, जैसी अमानवीय व्यवस्था पर कई समाज सुधारकों ने अपने-अपने तरीके से चोट की किन्तु उसे दूर करने का कोई ठोस प्रयास नही किया। जैसा कि डाॅ. अंबेडकर ने किया।
विशिष्ट अतिथि सुंदर सिंह शास्त्री, प्रदीप गौतम, अंजू चैधरी आदि ने दलित-पिछड़े महापुरुषों व धार्मिक अंधविश्वास पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बहुजन महापुरुषों के संघर्ष व बलिदान के फलस्वरूप समाज में चेतना व उन्नति हुई है। किन्तु समाज महापुरुषों की बात न मानकर अंधविश्वास व पाखंडवाद के दलदल में फंसता जा रहा है।
इस अवसर पर प्रेमनारायण पाल, आरबी कुशवाहा, सुखराम पाल, नीलिमा, राजीव दिवाकर, नाथूराम बौद्ध, विरह चंद्र कुशवाहा ने भी बाबा साहब व बहुजन महापुरुषों के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप बौद्ध ने किया, अध्यक्षता भंते महास्थिविर आनंद देव ने की। कार्यक्रम का निर्देशन भंते बौद्धरत्न महाथेरों ने किया। कार्यक्रम संयोजक विनोद सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर अतिथियों को तथागत की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। कार्यक्रम के दूसरे दिन रजनी बौद्ध ने संगीतमय बुद्ध कथा के द्वारा श्रोताओं को बुद्ध-अंबेडकर के जीवन से परिचय कराया जबकि रात्रि काल में ग्रामवासियों ने भिण्ड से आई अंबेउकर ड्रामा पार्टी द्वारा अंबेडकर नाटक के मंचन का लुफ्त उठाया।
हरीराम, रणवीर, चेतराम, सुनीता, प्रताप नारायण, अनिल, अजुद्धी, मनोज आदि उपस्थित रहे।






Leave a Reply