जालौन-उरई। पेट्रोल पंप वाले हनुमान मंदिर पर चल रही रामकथा में तीसरे दिन दिबियापुर निवासी आचार्य जगमोहन त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए कहा कि गुरू के बिना जीवन में पूर्णता नही आती। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञान का उदय और संस्कारों का संचार नही होता तब तक मनुष्य पशुवत रहता है। ज्ञान का प्रकाश पुंज गुरू के जरिए ही मिलता है।
आचार्य जगमोहन त्रिपाठी ने सरस शैली में रामकथा के विभिन्न प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को सम्मोहित कर लिया। उन्होंने आज पुष्प वाटिका, धनुष भंग आदि प्रसंग सुनाये। पुजारी कमलेश कुमार, कपिल सोनी, अर्जुन विश्वनोई, दीपक सोनी, भगवान दास, गिरीश दुबे, मोहन सुढ़ार आदि भक्तजन उपस्थित रहे।






Leave a Reply