cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngमहेवा-उरई। ब्लाॅक परिसर में खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को मिटटी की सेहत के अनुरूप जिंस का चुनाव करने, खाद देने, पौधों की दूरी का मानक तय करने आदि के बारे में बताया।
किसानों को संबोधित करने के लिए गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मौजूद थे। डाॅ. खलील खान ने किसानों से कहा कि वे अपना पंजीकरण अवश्य करा लें तभी उनके खाते में बीज और खाद का अनुदान भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार किसानों को सही समय पर पूरी खाद देने, पानी की व्यवस्था आदि के बारे में पुख्ता इंतजाम किया गया है। इस अवसर पर दमरास के पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह, राजू मलथुआ, दहेलखंड के प्रधान जवाहर, बम्हौरा के देवेंद्र, अभैदेपुर के सुरेंद्र, पिथऊपुर के नवीन, निवहना के सुरेंद्र, खल्ला के सुरेश, मलथुआ के शिवपाल, सिकरी-रहमानपुर के शिवपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply