cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। स्थानीय गल्ला मंडी में गत् वर्ष की तरह ही चतुर्थ सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह के तहत 51 कन्याओं के हाथ पीले कराने के लिए धूमधाम से तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी और युवा यादव महासभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह टिंकू मौखरी ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह में आशीर्वाद देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप सिंह यादव आयेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक के रूप में हमीरपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ममना भी मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीरामपाल, विधायक गरौठा दीपनारायण यादव, पूर्व विधायक कप्तान ंिसंह राजपूत, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, एमएलसी दिलीप सिंह कल्लू यादव, रमा आर.पी. निरंजन, रमेश मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply