जालौन-उरई। तहसील परिसर के पास ट्रांसफार्मर फुक जाने से पूरे इलाके में बिजली गुल हो जाने के कारण लोगों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि ओवर लोड की वजह से ट्रांसफार्मर फुंकने की यह घटना हुई। चोरी से एसी चलने पर रोक लगा पाने में बिजली विभाग की अक्षमता के कारण ट्रांसफार्मर सलामत नही रह पा रहे हैं। इस कारण आये दिन कहीं न कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने की घटना होती रहती है। कुठौंद में तो एक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट ही कर गया। जिसमें आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गये। उनमें से कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।






Leave a Reply