cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। उद्धार समाज सेवा समर्पण संस्थान के तत्वावधान में स्वांग विधा का अभिनव आयोजन किया गया। आज मिमिक्री के रूप में लोकप्रिय यह विधा बुंदेलखंड में काफी पुराने समय से प्रचलित है और इसके कलाकार काफी मंजे हुए हैं यह दिखाने में आयोजन काफी सफल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष गुलाब जाटव ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में छत्रसाल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश निरंजन उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ख्याति के बुजुर्ग रंगकर्मी पं. पूरनचंद्र मिश्रा ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर कलाकारों और आयोजकों को आशीर्वाद दिया।
प्रधानाचार्य डाॅ. सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ और डाॅ. रविशंकर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जबकि संचालन राजकुमार आचार्य और रवि यादव ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र आचार्य, ओम शंकर, विष्णु गुप्ता, रियाज, इमरान अंसारी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। लोगों ने इस आयोजन के बहाने रंग धर्मिता के पुराने तेवरों का जलवा देखा जिसके लिए आयोजकों की भूरि-भूरि सराहना की गई।

Leave a Reply