उरई। बुधवार को जनता दल (यूवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी उत्तर प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने, बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता को बताने, शराब बंदी अभियान को गति देने एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों और उनके झूठे वादों की पोल खोलने में शिद्दत से लगे हुए हैं। गाजीपुर, वाराणसी, लखनऊ एवं मिर्जापुर में हुए सम्मेलनों की अपार सफलता और उसमें उमड़े जनसमूह तथा जनता के अपार समर्थन से उत्साहित पार्टी द्वारा आगामी 16 जुलाई 2016 को इलाहाबाद के फूलपुर विधान सभा में राजनैतिक सम्मेलन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी (मुख्यमंत्री बिहार सरकार), मुख्य वक्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शरद यादव जी, विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के० सी० त्यागी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव सांसद आर० सी० पी० सिंह जी उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी करेंगे। इस सम्मेलन की तैयारी बैठक दिनांक 24 जून को इलाहाबाद में पटेल सेवा संस्थान (अलोपी बाग) में होगी जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई जाएगी। इस सम्मेलन के माध्यम से नीतीश जी केंद्र सरकार की वादा खिलाफी और भाजपा तथा सपा की मिली भगत से समाज को बाँटने की साजिश का पर्दाफाश करेंगे। नीतीश जी के उत्तर प्रदेश में सक्रीय होने से उत्तर प्रदेश के राजनैतिक दलों में जो हलचल पैदा हुई है उसे पार्टी अपनी जीत मान रही है, इससे साबित होता है की 2017 विधान सभा चुनाव में नीतीश कुमार की अहम भूमिका होगी।






Leave a Reply