cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नगरीय निकायों की मतदाता सूचियों की पुनरीक्षण के लिए जिला प्रशासन ने शिक्षकों पर दबाव बढ़ा दिया है। शिक्षक बीएलओ डयूटी का बहिष्कार करने की धमकी दे रहे हैं जबकि जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई शिक्षक 23 जून को होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होकर बस्ता लेने नही आया तो उसका वेतन रोककर उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जायेगी।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार बीएलओ का प्रशिक्षण तुलसीधाम में सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी शिक्षक इस प्रशिक्षण में नही आयेगा उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply