उरई। साढ़े तीन वर्ष पहले कोटरा में बैंक प्रबंधक के साथ हुई लूट की घटना के पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को आखिर गिरफ्तार कर लिया गया है।
गत् 21 नबंवर 2012 को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ललित बिहारी श्रीवास्तव को डयूटी पर आते समय तीन लोगों ने लूट लिया था। जिसका मुकदमा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखाया गया था। विवेचना के दौरान इस मामले में तीन लोग प्रकाश में आये जिनमें कुरकुरू निवासी मुकेश नायक और इस्किल थाना एरच जिला झांसी व हाल मुकाम महंत नगर कोंच निवासी गजेंद्र कुशवाहा और नरेंद्र कुशवाहा शामिल थे। पुलिस ने मुकेश नायक व गजेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया जबकि नरेंद्र कुशवाहा फरार रहा। उसे पकड़ने के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया फिर भी वह पुलिस के हत्थे नही चढ़ पा रहा था। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सभी थानाध्यक्षों को पुरस्कार के प्रोत्साहन के साथ टास्क सौंपा। जिसका नतीजा आज सामने आया जब एट थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने साढ़े तीन वर्ष से वांछित नरेंद्र कुशवाहा को किसी तरह गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने की कामयाबी हासिल कर ली।






Leave a Reply