cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। समाजिक संस्था दर्पण द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन में नन्हें रंगकर्मियों ने दिखायी अपनी अपनी प्रतिभा नाटक और गीतों के माध्यम से समाज की कुरीतियों पर किये करारें व्यंग्य। सर्वप्रथम आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद भानुप्रताप वर्मा ,विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मूलचन्द्र निरंजन देवदत्त बुधौलिया, कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज आदि ने माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर पूजन अर्चन किया तदुपरांत बाल रंगकर्मियों ने अपनी कला का मंच पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मृदुल दाॅतरे, सूर्यदीप सोनी, दीपक सोनी, शिवानी श्रीवास्तव, मोहित कौशल, ऋषि झां, अमित चैरसिया, सुमित झां, शिवाली दुुबे मुकेश याज्ञिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply