उरई। आटा थाना अंतर्गत संदी गांव में गोमांस की आपूर्ति को लेकर तनाव के हालात बने हुए हैं। गांव में गोमांस की आपूर्ति करने वाले को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था। ग्रामीण उन लोगों को भी सजा दिलाने के पक्ष में हैं जो गाय का मांस यहां मंगवाते थे। एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया गया था, परंतु पुलिस ने उसे जेल नहीं भेजा। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये। गोमांस मंगवाने का मामला खुलने के बाद गांव में रहने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को भी ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था। कहीं गांव में सांप्रदायिक टकराव की स्थिति न बन जाए। इसे देखते हुए वहां पीएसी तैनात कर दी गई है। कई थानों के थानाध्यक्षों को भी गांव में रोका गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
गुरुवार को पूरा संदी गांव छावनी में तब्दील रहा। कई थानों के थानाध्यक्ष गश्त कर रहे और चप्पे-चप्पे पर पीएसी बल तैनात रहा। गोमांस की आपूर्ति की बात सामने आने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों में रोष व्याप्त होने की वजह से अधिकारियों के सामने हालात को सामान्य करने की चुनौती रही। हालांकि, प्रकरण को लेकर भी तरह का प्रदर्शन गांव में नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से यहां चोरी छिपे गोमांस मंगाया जा रहा है, लिहाजा इस कृत्य में जो लोग भी संलिप्त हैं, उन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाना चाहिए, जिससे कोई गोकशी की हिम्मत न कर सके। कानूनी पेचीदगी का हवाला देते हुए पुलिस ने फिलहाल एक ही व्यक्ति को जेल भेजा है।
दोनों पक्षों के साथ बैठक कर सौहार्द बनाये रखने की की अपील
गोमांस की सप्लाई का मामला खुलने के बाद संदी गांव में बने तनाव के हालात को सामान्य करने की चुनौती पुलिस के सामने है। गुरुवार को दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलाकर उनके साथ बैठक की गई। सीओ कालपी डा. मनोज गुप्ता ने संभ्रांत लोगों से अपील की कि वे गांव सौहार्द का माहौल स्थापित करें। बैठक का सकारात्मक परिणाम रहा।






Leave a Reply