उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम औंता में दबंगों ने ग्राम प्रधान के पति व ससुर के ऊपर लाठियों से वार कर दिया। दरअसल दबंग तालाब से मिट्टी उठाना चाहते थे। उन्हें रोका गया तो वे हमलावर हो गये। मामले को लेकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम प्रधान के पति नीरज राजपूत के अनुसार गुरुवार सुबह वह ग्राम पंचायत की जमीन में तालाब की खुदाई करवा रहा था। इसी दौरान गांव के दबंग ट्रैक्टर व ट्राली लेकर पहुंचे और तालाब की मिट्टी भरने लगे। नीरज के अनुसार उसने रोका तो वे लोग आक्रामक हो गये और उसके ऊपर लाठियों से वार कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ उसे बुरी तरह से पीटा, उसके पिता शंकर राजपूत बीच बचाव में आये तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गये। हमले को लेकर रामदेव सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सुरजीत, चिरकू, दुर्गविजय व मिस्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a Reply