cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा है कि मंच पर करतब दिखाना ही कला नहीं है बल्कि सही कला वही है जो समाज और राजनीति में व्याप्त कुरीतियों को लेकर अपने अभिनय के दम पर समाज के लोगों को झिंझोडने का का काम कर सके और इस काम को दर्पण के रंगकर्मियों ने अपनी जोरदार प्रस्तुतियों के माध्यम से कर दिखाने का स्तुत्य प्रयास किया है। सांसद यहां बीती रात शिवनारायण धाम में संयोजित दर्पण जन कल्याण समिति के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
दर्पण जन कल्याण समिति के तत्वाधान में गर्मी की छुट्टियों के वक्त को उपयोगी बनाने के लिये कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में एक माह का नाट्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था जिसमें अढाई सैकड़ा से भी अधिक बाल एवं युवा रंगकर्मियों ने सिद्धहस्त प्रशिक्षकों द्वारा अभिनय कला की बारीकियों को आत्मसात् किया और इस एक महीने में उन्होंने जो भी सीखा उसकी रंगारंग प्रस्तुतियां बीती रात शिविर के समापन अवसर पर देते हुये यह सिद्घ कर दिया कि उन्होंने बाकई समाज में व्याप्त बुराइयों को लेकर बहुत ही प्रभावोत्पादक नाटक तैयार किये हैं जिन्हें वे आने बाले समय में नुक्कड़ नाटकों की शक्ल में जनता के बीच ले जाने बाले हैं। समापन वेला में मंचस्थ अतिथियों सांसद भानुप्रताप वर्मा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, शिक्षा के क्षेत्र में लब्धप्रतिष्ठ नाम कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज, टीवीध् फिल्म कलाकार देवदत्त बुधौलिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, बरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रसाद निरंजन, आशीष दीक्षित माधौगढ आदि ने दिवंगत नन्हीं रंगकर्मी कु. मिताली दुवे के चित्र पर मोमबत्तियों से प्रकाश कर उसे भावसिक्त श्रद्घाप्रसून समर्पित किये। कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे ने संचालन करते हुये बताया कि स्व. मिताली दुवे एक पारंगत रंगकर्मी थी जो असमय ही सबको छोड़ कर चिरनिद्रा में लीन हो गई है लेकिन उसकी यादें बाल रंगकर्मियों को हमेशा ऊर्जा देती रहेंगी। यह कार्यशाला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उसी नन्हीं रंगकर्मी को समर्पित हैं। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री अनुरुद्घ मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, मुन्नालाल गर्ग, बाबूराम वर्मा, ऋषिकेश सक्सेना, राजेन्द्र निगम, सुरेन्द्र नायक, हल्केसिंह बघेल सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलायें और बच्चे मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अमित चैरसिया के बांसुरी वादन से हुआ। दर्पण गीत दीप से दीप को है जलाना.. के साथ मंच पर पहली दस्तक रंगकर्मियों ने दी। बचपन गीत दर्पण बजा बचपन कहां.. के माध्यम से नन्हें मुन्नों ने अपनी बात रखी। पानी रे पानी तेरा रंग कैसा.. के द्वारा अभिनय, कला और रंगमंचीय विधा की पारंगतता और अपनी बात सही ढंग से रखने की परिपक्वता रंगकर्मियों ने दिखाई। इसी प्रकार हालात नाटक ने इतने बेजोड़ ढंग से परिवारों में मां-बाप को लेकर आ रही विद्रूपता को उकेरा कि मंडप में बैठे हजारों की आंखें नम हो गईं। कव्वाली गली गली चोर हैं.. ने भी मौजूदा राजनैतिक चलन की भयानक विभीषिका का बहुत ही उम्दा चित्रण किया और व्यवस्था के गाल पर तमाचे जड़े। इसके अलावा अन्य प्रस्तुतियों नाटक सरहदें, गीत गुलशन में सुमन कैसे खिलते.. आदि को भी खुब वाहवाही मिली। नाटक विलाप ने तो मानो बुंदेलखंड के बदहाल किसानों की पूरी तस्वीर ही लोगों के सामने रख दी। कार्यक्रम की सफलता में संस्था प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे के अलावा सूर्यदीप सोनी, दीपू सोनी, शिवानी श्रीवास्तव, मोहित कौशल, तनु अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, ऋषि झा, शिवम झा, सुमित झा, शिवाली दुवे, देवेन्द्र, अन्नू मलिक, ऋतिक याज्ञिक, मुकेश रायकवार, नेहा राठौर कठोर परिश्रम कर इसे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था की पत्रिका गुलिस्तां का विमोचन भी किया गया। नन्हें रंगकर्मियों अमन रावत, पलक दीक्षित, निखिल लाक्षकार, झलक दीक्षित, हिमांशु राठौर, रचना पाटकार, ज्योति यादव, प्रथम द्विवेदी, प्रतीक दुवे आदि ने उम्दा प्रदर्शन किया।

Leave a Reply