0 कोंच की बैठक में बांटी गई जिम्मेदारियां
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। डॉ. सुमंत गुप्ता की अगुवाई वाली अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् की आगामी 10 जुलाई को आने वाली रथयात्रा के जोरदार स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस रथयात्रा को लेकर यहां संदीप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आहूत बैठक में जिम्मेदारियां भी बांट दी गई हैं।
वैश्य एकता परिषद् के स्थानीय प्रमुख संदीप अग्रवाल ने बताया है कि परिषद् की महिला शाखा का अध्यक्ष डॉ. नीता रेजा तथा महामंत्री सपना अग्रवाल को बनाया गया है और इन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि रथयात्रा में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये अभी से संपर्क अभियान में जुट जायें। युवा शाखा का अध्यक्ष बंटी गिरवासिया को बनाते हुये उन्हें भी युवा वर्ग की सहभागिता की तैयारी करने को कहा गया है। संरक्षक मंडल में इंजीनियर राजीव रेजा, रामेश्वरदयाल कस्तवार, प्रदीप गुप्ता, जेके अग्रवाल, सुनील लोहिया, अशोक बादशाह आदि को स्थान दिया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि 10 जुलाई को आने वाली रथयात्रा से पूर्व वे अपनी अपनी कमेटियों का गठन भी पूरा कर लें। इस दौरान गहोई सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वरदयाल कस्तवार, प्रदीप गुप्ता, आशुतोष हूंका, नीलू गिरवासिया, प्रार्थना रेजा, मिली गिरवासिया, अनीता मयंक, अशोक बादशाह, बल्लन अग्रवाल, श्यामविहारी तीते, आनंद सकेरे सहित तमाम वैश्य बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply