23orai03उरई। दबंगों की दबंगई कब किसी गरीब परिवार के लिये मुसीबत का सबब बन जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। फिर पीड़ित परिवार न्याय के लिये दरदर भटकता रहेगा लेकिन उसे न्याय मिलना संभव नहीं हो पायेगा। ऐसा ही एक पीड़ित परिवार पिछले 11 दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के कानों मंे जूं तक नहीं रेंगी।
बालिस्टर सिंह, रामकृपाल पुत्रगण वंशी, निर्मला पत्नी रामकृपाल हाल निवासी मोहल्ला नया पटेल नगर उरई में अपने परिवारजनों के साथ रहने को विवश है। बताया जाता है कि उनके नाम संक्रमणीय भूमिधरी भूमि ग्राम बैरई खाता संख्या 242, गाटा संख्या 109 रकवा 0.417 हैक्टेयर व ग्राम इमिलिया खुर्द में खाता संख्या 98, कुरा संख्या 1 पर लंबे दबंग कृष्ण स्वरूप, पल्लू, नन्हें व श्यामबाबू पुत्रगण नहपाल सिंह व कल्लू व गजेंद्र, जगत, योगेंद्र पुत्रगण कृष्ण स्वरूप आदि ने जबरन कब्जा जमा रखा है। पीड़ित परिवार ने अनेकों जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो हमेशा ही दबंगों की दबंगई चलती रही और वह जमीन पर कब्जा करने में नाकाम रहे। अब पीड़ित परिवार 13 जून 2016 से कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठा हुआ ताकि उसकी जमीन दबंगों के कब्जे से मुक्त हो सके। लेकिन 11 दिन बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने पीड़ित परिवार की सुध नहीं ली। पीड़ित परिवार की मांग की है कि उन्हें एक साल का राशन, दबंगांे की गिरफ्तारी न होने होने तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

Leave a Reply