
उरई। जर से जर्जर स्थिति में पहुंची कोंच-उरई संपर्क मार्ग मौसम की पहली ही बरसात में तालाब की शक्ल में नजर आये। जगह-जगह सड़क पर जलभराव होने से अनेकों वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त होकर किसी तरह से अपने गंतव्य तक पहुंचे।
गौरतलब हो कि कोंच-उरई संपर्क मार्ग से लगभग आधा सैकड़ा से अधिक गांवों का संपर्क जुड़ा हुआ है जहां के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन आते जाते हैं। लेकिन पिछले एक दशक से उक्त संपर्क मार्ग दुर्दशा का शिकार हुआ तो जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़ दिया और स्वयं ही रूट बदलकर कोंच पहुंचने लगे। लेकिन ग्राम पड़री, पनयारा, बिनौरा, कुसमी, खरूसा, गढ़र, मड़ोरा, उसरगांव, हरदोई गूजर, धंतौली, धनौरा, बरौदा कलां, इमिलिया आदि गांव के ग्रामीण अपनी जान खतरे में डालकर यात्रा करने को विवश हो रहे हैं। मौसम की पहली बरसात होने के बाद तो पूरा संपर्क मार्ग ही तालाब की शक्ल में नजर आया जिससे आने जाने राहगीरों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहे। जीर्णशीर्ण सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश साफ तौर पर देखा जा रहा है उनका कहना है कि इसका जबाब वह विधानसभा चुनाव में देने से नहीं चूकेंगे।






Leave a Reply