0 पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मांगा न्याय
23orai01उरई। बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का लालच देकर ग्लाजी टेªनिंग इंडिया प्रा.लि. की ब्रांच मे. राधे इंटर प्राइसिस उरई जालौन द्वारा प्रति युवक से 15-15 हजार रुपये जमा कराकर 25 हजार रुपये महीने का रोजगार मुहैया कराने का आश्वासन देकर 40 युवकों से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली जब युवकों को दस माह बाद भी रोजगार नहीं मिला तो उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुये दस माह का वेतन व जमा कराये गये रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी।
उक्त आशय का शिकायती पत्र श्लोक जायसवाल पुत्र नन्हें साव जायसवाल निवासी निर्भयादास चकिया जिला चंदौली, टीपू सुल्तान, शारिक सिद्दीकी, मिथलेश कुमारी, कुनाल सिंह, सुनील पटेल, विपिन कुमार, प्रमोद, नीरज तिवारी, सुरेश सैनी, विश्वास सिंह, गिरधर गोपाल, राजकुमार मौर्य, सूरज, धर्मेन्द्र, वीरेंद्र, अभिषेक दुबे, बृजमोहन, रोहित गौड़, मुकेश आदि ने बताया कि चिटफंड कंपनी ग्लाजी ट्रेनिंग इंडिया प्रालि व ब्रांच मे. राधे इंटर प्राइसिस उरई जालौन ने हम सभी युवकों को झांसा देकर दस माह पहले 15 हजार रुपये प्रति युवक जमा करने के बाद 25 हजार रुपये महीने का रोजगार मुहैया कराने की बात कहकर जमा कराया था। इस तरह से लगभग 40 युवकों ने 25 लाख रुपये जमा किया था। इसके बाद उक्त चिटफंड कंपनी ने हम सभी युवकों को उरई बुलाकर एक स्थान पर कैंद कर लिया इस तरह से दस माह में हम लोगों को न रोजगार मुहैया कराया और न ही बाहर जाने दिया गया। जब हम लोगों ने अपना रुपया वापस मांगा तो वह जानमाल की धमकी देने लगा। इसी तरह से हम लोगों की तरह जिले में लगभग 300 से 400 युवक फंसे हुये हैं जिनके साथ कंपनी ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के नाम पर रुपये जमा कराये थे। बेरोजगार युवकों ने जिलाधिकारी से चिटफंड कंपनी के संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने व रुपये वापस कराने की गुहार लगायी है।

Leave a Reply