0 जल निगम एक्सईएन ने सहायक अभियंता को बनाया जांच अधिकारी
0 स्टोर लेजर लिपिक के शिकायती पत्र पर विभाग में हलचल बढ़ी
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। 8 जून को जल निगम कार्यालय के महत्वपूर्ण विभागीय अभिलेख कूड़े के ढेर में पाये जाने की सूचना पर पहुंची मीडिया टीम द्वारा उसकी फोटो कैमरे में कैद करने के बाद उक्त संबंध में खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया और संबंधित स्टोर लेजर लिपिक पुष्पेंद्र सिंह सेंगर द्वारा उक्त मामले में एक्सईएन को शिकायती पत्र देने के बाद मामले की जांच सहायक अभियंता आरपी कानीगो सौंपते हुये 25 जून तक जांच आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिये।
किसी भी सरकारी कार्यालय के पुराने अभिलेखों को कूड़े के ढेर में पाये जाने की फोटो कैमरे में कैद किया। इसके बाद तो जल निगम कार्यालय में मानो हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जो विभागीय अभिलेख कूड़े के ढेर में फाड़ कर फंेके गये थे वह कार्यालय के स्टोर लेजर लिपिक पुष्पेंद्र सिंह सेंगर की देखरेख में रहते है। लेकिन अलमारी में बंद पुराने अभिलेखों को किन परिस्थितियों फाड़कर फेंका गया इस बारे में कार्यालय का कोई कर्मचारी अपना मुंह नहीं खोल रहा हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी पर विश्वास किया जाये तो जल निगम कार्यालय लंबे समय से भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु बना हुआ इसी के चलते उक्त पुराने रिकार्ड को कहीं मिलीभगत के चलते तो फाड़कर नहीं फेंका गया था। फिलहाल तो अधिशासी अभियंता सुखलाल को संबंधित लिपिक पुष्पेंद्र सिंह सेंगर द्वारा उक्त संबंध में शिकायती पत्र देने के बाद उन्होंने मामले की जांच सहायक अभियंता आरपी कानीगो दे दी है। जांच में मुख्यतः 6 जून की शाम से 7 जून 2016 के सुबह दस बजे तक ड्यूटी के दौरान किस-किस कर्मचारी ने कार्यालय में प्रवेश किया किसके द्वारा आॅफिस की अलमारी में रखा पुराना रिकार्ड फाड़कर कूड़े के ढेर में फेंका उक्त जांच से 25 जून तक अवगत कराने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply