cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। विकास खंड नदीगांव के ग्राम पीपरी कलां में एक दबंग किस्म के व्यक्ति ने अपनी दबंगई की रौ में स्कूल का ही रास्ता कब्जिया लिया है जिससे नौनिहालों के समक्ष विद्यालय जाने में दिक्कत तो आयेगी ही। इतना ही नहीं, उक्त दबंग ने नाली को भी मिसमार कर दिया है जिससे गांव के अन्य घरों का पानी कहां से निकलेगा, यह भी बड़ा सवाल बन गया है।
गांव पीपरी कलां के निवासी अजय, हरनाथसिंह, दीपेन्द्र खरे, कलू, दयासागर, प्रभूदयाल, सुरेश, राकेश वर्मा, परमालसिंह, महेन्द्रपाल सहित डेढ दर्जन लोगों ने एसडीएम के यहां शिकायत की है कि गांव का दबंग किस्म का व्यक्ति रामधनी पुत्र घंसीराम वर्मा ग्रामीणों के लिये मुसीबतें खड़ी कर रहा है। उसने सार्वजनिक रास्ते के खड़ंजे पर मिट्टी डाल कर उस पर बलात् अतिक्रमण करके बंद कर दिया है। यह रास्ता बच्चों के स्कूल के लिये भी जाता है लिहाजा अब बच्चे कैसे स्कूल पहुंचेंगे, यह भी बड़ी समस्या है। इतना ही नहीं, उक्त दबंग ने बीच रास्ते में हैंडपंप लगवाने के लिये गड्ढा भी खोद दिया है और जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो वह लडने पर आमादा है।

Leave a Reply