0 एसडीएम ने बीएलओ को दिये निर्देश
कोंच-उरई। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग जल्दी से जल्दी अपनी अपनी तैयारी पूरी कर लेने की दिशा में आगे बढ रहा है। आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम पिछले कई महीनों से जारी है लेकिन अभी तक उसके सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आने से खफा एसडीएम कोंच गोरेलाल शुक्ला ने बीएलओज को कड़े निर्देश दिये हैं कि सूचियां हर हाल में 30 जून तक कम्पलीट कर जमा करायें। उन्होंने दो टूक कहा है कि जो भी बीएलओ ठीक ढंग से काम नहीं करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी और उसका वेतन रोक दिया जायेगा। उन्होंने उनसे कहा है कि सभी बीएलओ अपने अपने बूथों में लगने बाले घर घर जाकर सर्वे और गणना का काम करेंगे जिसमें संशोधन, परिमार्जन और विलोपन के काम करने हैं। मतदाता सूचियों से उन लोगों के नाम हटाना है जो या तो मर गये हैं या कहीं अन्यत्र जाकर रहने लगे हैं। उन बेटियों के नाम भी मतदाता सूचियों का हिस्सा नहीं होंगे जिनकी शादी हो चुकी है। इसके अलावा अट्ठारह वर्ष के युवाओं के नाम सूचियों में शामिल करने हैं, अगर किसी का नाम गलत है या अन्य कोई संशोधन होना है तो उसे भी करना है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करनी है और जिन मतदाताओं से प्रविष्टियां लेनी हैं वे सभी निर्धारित प्रपत्रों पर ही लेनी हैं।






Leave a Reply