0 हिंसक वारदातों से बिफरे पत्रकारों ने एसडीएम के मार्फत पीएम को भेजा मांग पत्र
konch2कोंच-उरई। देश के विभिन्न हिस्सों में समाचार कवरेज करने जाने बाले पत्रकारों के साथ हिंसक वारदातों में होने वाले इजाफे से चिंतित कोंच के मीडियाकर्मियों ने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जाने की जोरदार मांग देश के प्रधानमंत्री से करते हुये आज एसडीएम कोंच गोरेलाल शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
प्रधानमंत्री को लिखे गये इस पत्र में कहा गया है कि दुनिया के कई देशों में पत्रकार सुरक्षा कानून बने हैं, जो पत्रकारों को सही और सच्ची खबर लाने के लिये प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन भारत आज भी पत्रकार सुरक्षा कानून से वंचित है अतः सरकार भारत में तुरंत प्रभाव से श्पत्रकार सुरक्षा कानून्य लागू करे क्योंकि पत्रकार ही है जो गली-मोहल्लों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरें शासन प्रशासन तक पहुंचाता है। यदि सरकार अपने आंख कान कहे जाने वाले पत्रकारों को सुरक्षित नहीं करेगी तो सूचना-तंत्र समाप्त हो जाएगा और भ्रष्ट-तंत्र अपनी मनमानी कर सरकार की छवि धूमिल करने का काम करेगा। पत्रकारों ने कहा है कि श्पत्रकार सुरक्षा कानून्य अविलम्ब लागू हो। पत्रकार/मीडियाकर्मी पर कवरेज के दौरान हमले को विशेष कानून के तहत दर्ज किया जाए, उसको कवरेज करने से रोकने को सरकारी काम में वाधा की तरह देखा जाए, पत्रकारध् मीडियाकर्मी पर दर्ज हुए मामलों की पहले स्पेशल सेल के तहत जांच की जाए, मामले की पुष्टि होने पर ही केस दर्ज किया जाए, दर्ज हुए मामले की जांच के लिये कम से कम वरिष्ठ राज्य पुलिस सेवा या आईपीएस स्तर के अधिकारी द्वारा जांच हो, यदि झूठा मामला दर्ज किया जाता है और उसकी पुष्टि होती है तो झूठा मुकदमा करने वालों के खिलाफ आजीवन कारावास और अधिकतम जुर्माने का प्रावधान हो, पत्रकारध् मीडियाकर्मी की हत्या को रेयरेस्ट क्राइम के अंतर्गत रखा जाए। साथ ही एसआईटी गठित कर जांच कराई जाए, कवरेज के दौरान दुर्घटना या मृत्यु होने पर निःशुल्क बीमा प्रदान किया जाए। कवरेज के दौरान अथवा किसी मिशन पर काम करते हुए पत्रकार/मीडियाकर्मी की मृत्यु होने पर उसके परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मांगों के साथ कहा गया कि जब तक लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकार/मीडियाकर्मी की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती तब तक एक स्वस्थ लोकतंत्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती है और किस तरह भारत विश्व में निष्पक्ष भयहीन और स्वतंत्र मीडिया होने का दम्भ भर सकता है, इसलिए जल्द से जल्द केंद्र सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाये। इस दौरान रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, असद अहमद, ओमप्रकाश उदैनिया, संजय सोनी, सौरभ मिश्रा, करुणानिधि शुक्ला, संदीप अग्रवाल, दुर्गेश कुशवाहा, रोहित राठौर, विजयनारायण निगम, संतोष सोनी, हरिमोहन याज्ञिक, अनुज दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply