उरई। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के निवर्तमान प्रबंधक रीतेश कुमार की विदाई व नवागंतुक विकास प्रबंधक प्रकाश कुमार के स्वागत के लिए राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन सभागार में विभिन्न सामाजिक संगठनों, किसान क्लब एवं सामुदायिक संगठन के स्वयं सेवियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें आशा संस्थान के प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया ने रीतेश कुमार के प्रयासों को सराहा। मानव विकास समाजसेवी संस्थान के सचिव राजेश सिंह और इग्नू के समन्वयक डाॅ. प्रवीण सिंह जादौन ने भी रीतेश कुमार की सेवाओं को प्रशंसनीय करार दिया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अजय महतेले, बार संघ के महासचिव बृजबिहारी गुप्ता, बुंदेलखंड महापरिषद के जितेंद्र कुमार पांडेय, अनुरागिनी संस्था के कुंदन सिंह राठौर, लक्ष्मी प्रसाद राजपूत, किसान क्लब फैडरेशन के डाॅ. अनुज भदौरिया, विक्रम कुशवाहा, रविंद्र परमार, प्रहलाद प्रजापति यादवेंद्र सिंह, राहुल समाधिया, हेंमत सिंह यादव, योगेंद्र अहिरवार, संजय पाल, देवेंद्र सिंह राजावत आदि उपस्थित रहे।






Leave a Reply