cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। दो शिक्षक शुक्रवार को टप्पेबाजी का शिकार हो गये। डाॅ. अंबेडकर इंटर काॅलेज के शिक्षक राजेश कुमार ने इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। 45 हजार रुपया उन्होंने बच्चें के खाते में जमा करा दिये। इसके बाद पालिका परिषद के सामने बाजार में खरीददारी करने लगे। इसी बीच किसी ने मोटर साइकिल की डिग्गी का लाॅक तोड़कर रकम निकाल ली। उधर छिरिया सलेमपुर प्राथमिक पाठशाल के शिक्षक शैलेंद्र कुमार ने विद्यालय बंद होने के बाद कस्बे में आकर इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा से 30 हजार रुपये निकाले। पुलिस चैकी के नीचे खड़े होकर वे सब्जी खरीदने लगे। इसी बीच टप्पेबाज उनकी मोटर साइकिल की डिग्गी से 30 हजार रुपया निकाल ले गया।

One response to “दो शिक्षकों के साथ टप्पेबाजी”

  1. siddhapuranews Avatar
    siddhapuranews

    Shteesh Bhadauriya Rampura jalaun Riport

    Like

Leave a Reply