उरई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में मार्जिन मनी देने के लिए बजट प्राप्त हो गया है। इन योजनाओं में उद्यम स्थापित करने के इच्छुक लोगों से आॅनलाइन आवेदन करने को कहा गया है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को उद्योग बंधु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जो खास बातें बताई गई। उनके मुताबिक-
1. कोंच के औद्योगिक आस्थान के फीडर से जुड़े ग्रामों को हटा दिया गया है। फीडर से केवल औद्योगिक इकाईयों को आपूर्ति देने के निर्देश दिये गये हैं।
2. कोंच औद्योगिक आस्थान की पुलिया की मरम्मत के लिए कोंच निवासी सांसद भानुप्रताप वर्मा ने अपनी निधि का खजाना खोल दिया है। जिससे कोंच के उद्यमियों की यह समस्या भी जल्द ही समाप्त हो जायेगी।
3. कालपी की हाथ कागज इकाईयों को पर्यावरण विभाग ने जल प्रदूषण का उत्तरदायी ठहराया है। जबकि जल निगम ने इस मामले में हाथ कागज इकाईयों को क्लीन चिट दे दी है। इस द्वंद की वजह से मामला मंडल स्तर पर पहुंचा दिया गया है।
उरई-कोंच रोड के कार्य में अभी विलंब
इस बैठक में क्षतिग्रस्त उरई-कोंच रोड के सुदृढ़ीकरण का मुददा भी उठा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इसके लिए निविदाएं आमंत्रित हो चुकी हैं लेकिन कार्य कराने की स्वीकृति न मिलने की वजह से इसमें अभी विलंब है। स्वीकृति के लिए विभाग द्वारा पैरवी की जा रही है।






Leave a Reply