0 झांसी और राठरोड के घाटों से लोड होकर आने वाले ट्रकों के लिए वैकल्पिक रूट प्रस्तावित
vlcsnap-2016-06-24-18h41m29s209 vlcsnap-2016-06-24-18h40m55s104उरई। कालपी में पुराने यमुना पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने और नये पुल पर टू-लेन संचालन की स्थिति न होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक से मशविरे के बाद जिलाधिकारी संदीप कौर ने झांसी से होकर आने वाले ट्रैफिक को कानपुर पहुंचाने के लिए जालौन-औरैया होते हुए डायवर्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
अवैध खनन से निकलने वाली मौरंग को तय अनुपात से काफी ज्यादा मात्रा में लादकर परिवहन करने वाले ट्रकों के संचालन की वजह से रिपेयरिंग के कुछ महीनों बाद ही कालपी का पुराना यमुना पुल एक बार फिर धसक गया है। जिससे जिले के जरूरतमंद यात्रा करने वाले जनजीवन के लिए मुश्किल हालात पैदा हो गये हैं। होना तो यह चाहिए था कि लोक व्यवस्था भंग करने के जुर्म में इसके लिए उत्तरदायी एआरटीओ प्रवर्तन व खनिज अधिकारी को जेल भेजकर उन पर रासुका तामील किया जाता और अवैध खनन को पूरी तरह रोकने का संकल्प जताया जाता। लेकिन बेहयायी की पराकाष्ठा यह है कि जिम्मेदार लोगों को आम जनजीवन की कोई परवाह नही है। इसकी बजाय गैर कानूनी खनन के लिए संचालित वाहनों की सुविधा हेतु आवागमन की नई रणनीति तैयार की गई है।
जिलाधिकारी संदीप कौर द्वारा हमीरपुर और झांसी के डीएम को लिखे गये पत्रों से इसका खुलासा हुआ। पत्र के मुताबिक झांसी से होकर आने वाले ट्रक जालौन-औरैया के रास्ते कानपुर जायेंगे। दूसरी ओर राठ रोड से भी मौरंग के ट्रकों का तांता रहता है। जिनकों कानपुर तक गुजारने के लिए जोल्हूपुर से डायवर्ट करके हमीरपुर-घाटमपुर रास्ते से होकर हाइवे पर चढ़ाया जायेगा। मौरंग के अवैध खनन के लिए शासन, प्रशासन का इतना दर्द जन चैपालों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply