उरई। पिछले दिनों पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए जा रहे युवकों की मोंठ के पास सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु में शामिल प्रदीप कुमार गुप्ता के पुत्र अंकित गहोई के त्रयोदशी कार्यक्रम में गहोई समाज के सैंकड़ों सजातीय बंधुओं एवं अन्य वर्गों के गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर अंकित सहित सभी दिवंगत युवकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
ध्यान रहे कि 11 जून को अंकित और उसके साथियों आयुष माहेश्वरी, शैलेंद्र राजावत व अंकित परमार को उक्त दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी थी। त्रयोदशी के दिन शनिवार को उपस्थित लोगों ने अंकित गहोई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके दुखी परिवार के लिए धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। तदोपरांत राकेश कुरेले, सोमेश, गीतेश व अंचल गहोई को बड़ी माता मंदिर ले जाकर देव दर्शन कराये। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. दिलीप सेठ, भूपेंद्र कंथरिया, संजय कुरेले, अरुण छिरौल्या, मनोज गेड़ा, अनिल बाबू एडवोकेट, संजय सेठ, अनिल रावत, शिवकुमार कुरेले, विद्याधन निगोतिया, औषध विके्रता परिषद के अध्यक्ष संतोष खरया, मंत्री देवेंद्र सेठ, गंगा जमुनी क्षेत्रीय महासभा के अध्यक्ष शशिकांत निगोतिया, मंत्री संजय बिजपुरिया, गहोई धर्माथ संस्थान के प्रतिनिधि संजय रावत, मनोज दोहरया, धर्मेंद्र विश्वारी, इं. रामकुमार कनकने, आशीष सेठ, राघवेंद्र गुप्ता, डाॅ. संजय गुप्ता, डाॅ. श्रीकांत गुप्ता, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रीतेश तरसौलिया, मंत्री अनिल कुचिया, अनिल बहुगुणा, श्रीगोपाल खेरा उपस्थित रहे।






Leave a Reply