0 हैलीपैड बनाने में लापरवाही को लेकर पीडब्लूडी के एई सीपी सिंह को कड़ी फटकार
उरई। राज्यपाल राम नाइक व केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र रविवार को सुढ़ार आएंगे। राज्यपाल व केन्द्रीय मंत्री यहां राष्ट्रधर्म मासिक पत्रिका के तत्वावधान में आयोजित पंडित वचनेश त्रिपाठी व्याख्यान माला समारोह में आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में राज्यपाल व केन्द्रीय मंत्री 9 मीसा बंदियों को भी सम्मानित करेंगे।
रविवार को राज्यपाल राम नाइक व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र के आने से पहले शनिवार शाम डीएम संदीप कौर व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर हैलीपेड शाम तक न बन पाने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सीपी सिंह को फटकार लगाई और रात तक हैलीपेड तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गांव के रास्ते ठीक कराने को कहा। दूसरी ओर, पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी ने मातहतों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को देखा और कार्यक्रम के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उधर सूत्रों ने बताया कि डीएम एसपी ने रात में 12 बजे एक बार फिर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने की बात कही है।






Leave a Reply