कोंच-उरई। गायों और गोवंश वध के लिये कुख्यात कोंच मंडी के मांस माफियाओं के लिये काफी बुरी खबर है, शासन ने ऐसे लोगों पर गैंगस्टर की कार्यवाही किये जाने के आदेश निर्गत किये हैं। शासन द्वारा जारी उक्त सर्कुलर में साफतौर पर निर्देशित किया गया है कि इस तरह के कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा गैंगस्टर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
गोवध और गोवंश वध के लिये यूपी की कुख्यात मंडियों में शुमार कोंच में व्यापक पैमाने पर गायों और बछड़ों का वध करने के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। जब भी पुलिस सुस्त पड़ती है, मांस माफिया अपना कारोबार फैलाने में नहीं चूकते हैं जिसके चलते दर्जनों गायों का लगभग रोजाना ही कत्ल होता रहता है। कभी कभी पुलिस छापेमारी करके बीफ बरामद कर लेती है तो एकाध घटना में आरोपी भी गिरफ्तार कर लिये जाते हैं। यहां पुलिस पर यदा कदा यह भी आरोप लगते रहते हैं कि उसने बीफ माफियाओं को संरक्षण दे रखा है जिसके चलते कटान की घटनाओं में इजाफा होता है। अब शासन ने नया आदेश जारी किया है जिसमें गाय काटने बालों से सख्ती से निपटने के लिये उन पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर जैसी कार्यवाही आयद किये जाने के आदेश दिये गये हैं। कोतवाली पुलिस को भी इस आशय का सर्कुलर प्राप्त हुआ है और इन आदेशों की रोशनी में कोतवाली पुलिस ने अपने अभिलेख खंगालने शुरू कर दिये हैं कि कितने मुकदमे लिखे गये हैं और कौन कौन आरोपी हैं, उनके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की तैयारी की जाने लगी है।






Leave a Reply