cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। यहां बीती शाम एक दुखद हादसे में दिवंगत चिकित्सक की पत्नी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। करंट अलमारी में उतर आया था और जब महिला ने अलमारी खोली तो उसी में चिपक गई। हादसे के वक्त चूंकि महिला अकेली थी लिहाजा उसे बचाने का भी प्रयास नहीं किया जा सका और जब तक परिजनों ने उसे देखा जब तक काफी देर हो चुकी थी।
कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर निवासी जानेमाने चिकित्सक रहे स्व. डॉ. अनंतकुमार शुक्ला अंतू की पत्नी व शिक्षक राजीव शुक्ला कल्लू की मां चित्रलेखा बीती शाम अपने कमरे में गई और वहां अलमारी में से कुछ सामान निकालने के लिये जैसे ही अलमारी खोली, अलमारी में उतरे बिजली के करंट के कारण उसी में चिपकी रह गईं। काफी देर बाद परिवार के बच्चे जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने अपनी दादी को अचेत अवस्था में पड़े देखा। बच्चों ने उन्हें हिलाया डुलाया लेकिन उनमें किसी भी प्रकार की हरकत न देख बच्चों ने अपने बड़ों को बुलाया। चिकित्सक ने उन्हें देख कर मृत घोषित कर दिया। ध्यान देने की बात यह है कि जब बच्चों ने अपनी दादी को हिलाया डुलाया उस वक्त सुयोग से बिजली सप्लाई गुल थी वरना किसी बड़े हादसे का भी पूरा अंदेशा था। आज सुबह चित्रलेखा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Leave a Reply