उरई। एक सप्ताह पहले अपने मजदूर मां-बाप के साथ मुंबई से लौट रहा विक्षिप्त युवक उरई रेलवे स्टेशन पर उतर गया। इसी बीच ट्रेन चली गई। जिससे वह अपने मां-बाप से बिछुड़ गया।
तरस खाने लायक हालत में होने की वजह से युवक लोगों के किसी सवाल का जबाव नही दे पा रहा था जिससे वह इधर-उधर भटकने को मजबूर था। इसी दौरान समाजसेवी रामशरण दुबे बब्लू गढ़र ने उसे देखा तो बात करके वे उसकी स्थिति को जान गये। इसके बाद उन्होंने अपने संरक्षण में लेकर उसके रहने खाने की व्यवस्था की और उससे मिले। सामान के आधार पर उसके परिवारजनों का पता लगाया। 35 वर्षीय उक्त युवक बलरामपुर जिले के बहिरवां गांव का निवासी निकला। बब्लू गढ़र द्वारा सूचना भेजी जाने के बाद उसकी पत्नी व अन्य परिवारीजन यहां आये। कोतवाली में पुलिस के सामने बब्लू गढ़र ने उसकी पत्नी को सुरक्षित उसे सौंपा तो उसकी आंखें भींग गई। युवक का परिवार बार-बार बब्लू गढ़र का आभार जताते हुए उसे घर वापस ले गये।





Leave a Reply