उरई। धरगुवां स्थित वीरांगना अवंतीबाई जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आटा के डाॅ. अंबेडकर इंटर काॅलेज परिसर में मंगलवार को सामूहिक विवाह के छठवें समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें कई गरीब बेटियों के पूरे विधि-विधान से हाथ पीले कराकर उन्हें गृहस्थी योग्य पूरे सामान के दहेज के साथ विदा किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्यों ने उपस्थित होकर नये जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
सूखे के कारण अब अकाल की स्थितियां भले ही न रह गई हों लेकिन लोगों के सारे बजट गड़बड़ा जाने की नौबत तो सूखे ने पैदा कर ही रखी है। इसमें सबसे बड़ा सामाजिक संकट उन लड़कियों के अरमानों पर पानी फिर जाने से पैदा हो रहा है जिनके अभिभावकों के लिए रोजमर्रा का खर्चा तक कर पाने के लाले पड़े हैं। सूखे ने कई बेटियों के रिश्ते टूटने के आसार पैदा कर दिये थे। इन बेटियों के मिटटी में मिलते सपनों की पीड़ा को समाज के संपन्न तबके ने समझा और इसके तोड़ के लिए चला सामूहिक विवाह समारोहों का सिलसिला। इस वर्ष इस परंपरा की वजह से तमाम गरीब परिवारों की बेटियों की जिंदगी को जरूरी मोड़ पर पहुंचाने में जो मदद मिली उसे सामाजिक सहभागिता का सबसे प्रेरित करने वाला नमूना ही माना जाना चाहिए। इस कड़ी में आटा में आज आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में करन सिंह राजपूत ठेकेदार, रामऔतार बाबूजी, वीर सिंह राजपूत, शंभू दयाल, इंदू भइया राजपूत कुइया, डाॅ. शत्रुघन राजपूत मुहाना और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री उर्विजा दीक्षित ने उपस्थित होकर न केवल नये जोड़ों को आशीर्वाद दिया बल्कि उनके अभिभावक का फर्ज अदा करते हुए विवाह के सारे तामझाम के खर्चों में भी बढ़चढ़ कर हाथ बटाया।






Leave a Reply