0 शिक्षक संघ के शिकायत प्रकोष्ठ का होगा पुनर्गठन
कोंच-उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड नदीगांव की मासिक बैठक कन्या प्राथमिक विद्यालय रेंढर में विकास खंड नदीगांव के अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी की अध्यक्षता एवं संरक्षक रणवीर सिंह उर्फ पंजाब सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुयी।
बैठक को संबोधित करते हुये वाजपेयी ने कहा कि वर्तमान में शासन द्वारा नवीन पेंशन प्रणाली को जुलाई 2016 से प्रभावी बनाने का निर्देश किया गया है जबकि शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करवाने की मांग लगातार की जा रही है जिसे दरकिनार करके नवनियुक्त शिक्षक साथियों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया जा रहा है उसका संघ पुरजोर विरोध करता है, साथ ही जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भाटिया के नेतृत्व में प्रदेशीय नेतृत्व से शीघ्र वार्ता कर इसका समूचे प्रदेश में युद्धस्तर पर विरोध की मांग नदीगांव का शिक्षक करेगा क्योंकि यह शिक्षक का अधिकार है। पुरानी पेंशन की लड़ाई को एक नया आयाम देना आवश्यक है तभी शिक्षक समुदाय की विजय होगी। इसके साथ नदीगांव के शिक्षकों की समस्याओं के लिये एक प्रकोष्ठ गठित किया जायेगा जिसमें युवा शिक्षक होंगे जो जिलास्तर तक शिक्षक समस्याओं का प्रेषण करवाने हेतु सहयोग करेंगे ।
मुख्य अतिथि रणवीर सिंह ने कहा कि युवाओं का युग है लेकिन बिना बुजुर्गों के युवाओं का जोश दिशाहीन हो सकता है, जीवन में अनुभव का बिशेष महत्व होता है जोकि एक बुजुर्ग ही दे सकता है। अतरू समस्त नवनियुक्त शिक्षक धैर्य रखें संगठन द्वारा प्रत्येक लड़ाई हमेशा जीती गयी है बस उचित समय का इंतजार करना और संगठन के प्रति समर्पित रहना ध्येय होना चाहिये। बैठक का संचालन संघ के मंत्री प्रेमचन्द निरंजन एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर लल्लूराम कुशवाहा, अजय सिंह, महेश दिरावटी, महेश भेंड़, सुबोध निरंजन, राजेश निरंजन, गणेश कुशवाहा, जितेन्द्र मोहन, वरूण चतुर्वेदी, महेन्द्र कुमार निरंजन, हरेकृष्ण, श्रीमती इंदिरा देवी, श्रीमती सरला देवी, श्रीमती कमला देवी समेत आधा सैकड़ा शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।






Leave a Reply