उरई। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने जिले में भी अपनी पैठ बढ़ा ली है। मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी ने आंदोलन, धरना प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के इरादों का खुलासा किया है।
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष आरिफ खान ने लोगों की दुखती रग बन चुकी बिजली की समस्या पर गुस्सा जताते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि शहर और पूरे जनपद में बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए 24 घंटे आपूर्ति देने का वायदा खोखला साबित हो रहा है। गत् दिनों मुहम्मदाबाद में 36 घंटे लगातार बिजली ठप्प रही। जिसके कारण कई रोजेदार बीमार पड़ गये। फिर भी हालात नही सुधारे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर जुमा अलविदा के पहले बिजली आपूर्ति की स्थिति दुरुस्त न हुई तो पार्टी हजारों लोगों की भीड़ इकटठी कर जुमा के दिन सड़क पर उतर पड़ेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सूबे की सरकार और जिले के प्रशासन की होगी। पत्रकार वार्ता में इरफान अंसारी, आसिफ सिददीकी, तौसीफ रहमानी, आसिफ अंसारी, हसन अली, मोहित गुर्जर, दानवीर सिंह, हाजी जियाउददीन, हाजी उबैश बरकाती आदि उपस्थित थे।






Leave a Reply