cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। नगर के जानेमाने चिकित्सक स्व. डॉ. अनंत कुमार शुक्ला की पत्नी एवं शिक्षक राजीव शुक्ला की मां चित्रलेखा के गत रोज बिजली का करंट लग जाने से हुये निधन पर ब्राह्मण महासभा की शोकसभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत की अध्यक्षता एवं महामंत्री अनुरुद्ध मिश्रा के संचालन में संपन्न हुई जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुखी परिवार के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान आनंद दुबे, सर्वाचरण वाजपेयी, ओमप्रकाश कौशिक, राजेन्द्र भारद्वाज, ओमप्रकाश अवस्थी, श्याममोहन रिछारिया, राघवेन्द्र तिवारी, सतीश रिछारिया, श्रीनारायण दीक्षित, अखिलेश बबेले सहित दो दर्जन लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply