konch3मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
कोंच। अमेठी तहसील में कार्यरत अमीन की सपा के दबंगों द्वारा की गई पिटाई के कारण हुई मौत को लेकर बुधवार को अमीन संघ शाखा कोंच ने तहसील में धरना देकर घटना पर आक्रोश प्रकट किया और घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुये एसडीएम गोरेलाल शुक्ला को ज्ञापन दिया।
उत्तरप्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा कोंच की आपात बैठक आज तहसील परिसर में संघ के तहसील मंत्री नरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अमीनों ने अमेठी तहसील में कार्यरत अमीन दानबहादुर यादव के ऊपर सपा के दबंगों द्वारा किये गये प्राणघातक हमले में हुई मौत पर गहरा आक्रोश प्रकट करते हुये मामले की उच्चस्तरीय जांच कराये जाने और हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग की है। इसके अलावा संघ ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की।
अमीनों की कुछ अन्य मांगें भी चर्चा में आईं जिसमें मुख्य रूप से सामयिक के रूप में की गई सेवाओं को जोड़ कर सेवा लाभ (पेंशन) प्रदान किये जाने, संवर्ग का ग्रेड वेतन 2000 से बढा कर 2800 किये जाने, संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल करने, संवर्ग का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी करने, बसूली मानक अमीनों के पास उपलब्ध मांग के आधार पर निर्धारित करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता दिये जाने तथा पात्र संग्रह अमीनों को द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान के रूप में तहसीलदार के पद का वेतनमान दिये जाने की मांगें शामिल रहेीं। बाद में अमीनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नरेन्द्रसिंह यादव, अतुल शर्मा, रवीन्द्र शुक्ला, गिरिजाशंकर, सुधीरकुमार, रजपाल, प्रदीपकुमार, राजकुमार स्वर्णकार, जगजीवनराम, अरविंदकुमार, निर्भयसिंह यादव, नवीनकुमार, राजकुमार निरंजन, हीरालाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply