कोंच। कोंच की सीवेज व्यवस्था बुरी तरह से अस्त व्यस्त है, नगर के कई इलाके जल संस्थान की कारगुजारी के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, उन्हीं में से मुहल्ला प्रताप नगर और जयप्रकाश नगर हैं जहां पूरे इलाके की सीवर लाइनें चोक हो चुकी हैं और उनके अंदर बहने बाली गंदगी लैट्रिन सीटों के मार्फत घरों के भीतर तक दम ले रही है। दर्जनों बार शिकायत करने के बाबजूद इस विकट समस्या पर कान नहीं दिया जाना व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाने के लिये काफी है।
कोंच की चार दशक पुरानी सीवेज व्यवस्था अब लगता है कि पूरी तरह से बर्बाद हो गई है और इसने अब नागरिकों को रूलाना शुरू कर दिया है। सालों से जगह जगह ओवरफ्लो होने बाले चैम्बरों का रखरखाव नहीं होने और नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। कुछ इलाकों मेंअभी भी नारकीय स्थिति बनी है, ऐसे ही दो इलाकों प्रताप नगर और जयप्रकाश नगर की पूरी सीवेज व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और पूरे इलाके के सैकड़ों घरों की लैट्रिन्स चोक हैं। स्थिति यह है कि सीवर लाइनों के अंदर बहने बाली गंदगी लैट्रिन सीटों के जरिये लोगों के घरों के भीतर तक टक्कर मार रही है। इलाकाई बच्चों का एक दल आज एसडीएम गोरेलाल शुक्ला से मिला और आशुतोष रावत की अगुवाई में उन्हें ज्ञापन देकर तत्काल समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने बालों में अंकुश सोनी, राहुल रावत, रामप्रकाश नीखर, गोलू राठौर, शिवम, सागर सोनी, विजय, कुलदीप झा, विशाल, वैभव, कमलेश, पवन, आकाश, विकास, धु्रव, नीरज आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply