नाम पता सही न बता पाने पर भेजा बाल संरक्षण गृह
कोंच। कोतवाली पुलिस ने आज एक गांव से ऐसी मंदबुद्घि नाबालिग लड़की बरामद की है जो अपने बारे में कुछ भी बता पाने में फिलहाल असमर्थ है। भ्रामक जानकारियां देने के कारण पुलिस उसे उसके सही ठिकाने पर पहुंचा पाने की स्थिति में फिलहाल नहीं पा रही है सो उसने जरूरी लिखापढी करके उसे बाल संरक्षण गृह में भिजवा दिया है।
कोतवाल मनवीर सिंह को सूचना मिली कि ग्राम कुंवरपुरा में बाहर की एक नाबालिग लड़की देखी गई है। कोतवाल ने तत्काल एसआई जयवीर सिंह को मौके पर भेजा तो उन्हें लगभग सत्रह बर्ष की एक लड़की वहां मिली। नाम पता पूछने पर वह ठीक ठीक कुछ भी नहीं बता पाई। बोलचाल से लड़की मध्यप्रदेश की रहने बाली प्रतीत हो रही थी। फिलहाल, पुलिस ने आवश्यक लिखापढी करके उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।







Leave a Reply