उरई। स्थानीय मोहल्ला अंबेडकर नगर चुर्खी रोड स्थित ओडीए भवन अब आसपास के मकान मालिको के मुसीबत बनता जा रहा है।
ओडीए सचिव/एसडीएम उरई के द्वारा कोर्ट से स्टे होने के बाद भी गरीब दलितों को मकान ध्वस्त करने की धमकी दी जा रही है।
डा. अंबेडकर युवा सुधार समिति के अध्यक्ष प्रमोद गौतम, अजय दोहरे, अमित कुमार, हरीशंकर, गजराज सिंह और मोहल्ले के राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, रामप्रकाश, आदि तमाम लोगों ने बताया कि ईटारोरा मौजे में स्थित चैरसी मौजे के नजूल की जमीन के पास ही डा. अवधेश कुमार, लक्ष्मीनारायन, महेश चंद्र आदि तमाम लोगों ने खेत मालिक रेखा गुप्ता से प्लाट बैनामा कराए थे बाद में पास में स्थित चैरसी मौजे की नजूल की जमीन पहले सरसहाट के लिए अधिग्रहीत की गई थी बाद में उक्त जमीन को प्रशासन ने ओडीए भवन के लिए अधिग्रहीत कर लिया था। जबकि उक्त नजूल की जमीन के आसपास के खेतों में प्लाटिंग काफी समय पहले ही हो गई थी और सभी लोगों ने अपने बैनामे के हिसाब से मकानों को निर्माण भी करवा लिया था। डेढ साल पहले अचानक ओडीए के अधिकारियों द्वारा उनके मकान ध्वस्त करने की धमकिया दी जाने लगी जिस पर डा. अवधेश एवं अन्य लोगों द्वारा न्यायालय से स्टे भी लिए जा चुके है। अब चूंकि ओडीए भवन बनकर तैयार हो गया है और उसके आसपास बाॅउंड्रीवाल के निर्माण का कार्य ओडीए अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से कराया जा रहा है। जिसमें आए दिन कभी किसी के पक्के मकान को सात फुट पर निशान लगा दिया जाता है तो दूसरे ही दिन उसकी सीमा बढाकर चैदह फुट कर दी जाती है। अंबेडकर समिति के पदाधिकारियों का आरोप था कि आज हद तब हो गई जब एसडीएम उरई संजय कुमार सिंह अपने कर्मचारियों के साथ जेसीबी लेकर ओडीए भवन के आसपास स्थित दलितों के पक्के मकान ध्वस्त करने के लिए पहुंच गए यहीं नही एसडीएम के द्वारा आज सात फुट के स्थान पर लोगों के चैदह फुट मकान के अंदर सीमांकन कर दिया गया है और धमकी दी गई कि कोर्ट हमारा कुछ नही बिगाड़ पायेगा हम प्रशासन के अधिकारी है हमारे हाथ में सारा कानून है इसलिए अपने आप अपने मकानों को तोड़लो नही तो रात के समय पुलिस के साथ जेसीबी भेजकर सारे मकानों को ध्वस्त कर दिया जायेगा। ओडीए सचिव एवं एसडीएम संजय कुमार सिंह की इस धमकी से मोहल्लों के लोगों में आक्रोश है और उन्होंने भी चेतावनी दी कि अगर न्यायालय के आदेश को नजरअंदाज कर उनके मकानों की ओर जेसीबी का रूख किया जाता है तो वह एसडीएम उरई की दबंगई का पुरजोर विरोध करेंगे।






Leave a Reply