0 जिला कारागार में जल्द लगेगा जेमरःएसपी
उरई। गुरुवार को अपरान्ह में जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सिटी मजिस्ट्रेट को दौरान निरीक्षण सब कुछ ठीक ठाक मिला। कारागार से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार कारागार में जेमर लगाया जायेगा।
वैसे तो जिला कारागार का निरीक्षण हर माह आला अधिकारियों द्वारा किया जाता है और उसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाती है। लेकिन आज माह के अंतिम दिन अपरान्ह एक बजे के लगभग जैसे ही जिला जज कंसल, जिलाधिकारी श्रीमती संदीप कौर, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी व सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों के वाहन जिला कारागार के बाहर रुके तो मानो जिला कारागार में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। उसी दौरान मीडिया को सूचना मिली तो अनेकों पत्रकार जिला कारागार पहुंचे और आला अधिकारियों के निरीक्षण कर बाहर आने का इंतजार करने लगे। लगभग सवा घंटे बाद जैसे ही आला अधिकारी बाहर निकले तो पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी संदीप कौर ने कहा कि बस इतना कहा कि निरीक्षण के दौरान कारागर सब कुछ ठीक ठाक मिला है। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सभी कारागारों में सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण जेमर लगवाये जाने का निर्णय लिया है और जल्द ही जिला कारागार में यह लगाया जायेगा। इसके बाद आला अधिकारी अपने वाहनों में सवार होकर गंतव्य के लिये रवाना हो गये।






Leave a Reply