cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कोतवाली उरई पुलिस ने विगत दिनों मोहल्ला मैकेनिक नगर के बंद मकान से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियत्रंण अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना के निर्देशन में बस स्टैंड चैकी प्रभारी ऋषभ कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शताब्दी टैªवेल्स के बगल में तेलमील के सामने राजेन्द्र उर्फ शेरू पुत्र मन्ना सिंह ठाकुर निवासी ग्राम दमनपुर थाना राजपुर कानपुर देहात को 315 बोर देशी तमंचे व दो कारतूस तथा जमील पुत्र सलीम मंसूरी निवासी जेल रोड नया पटेल नगर उरई को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सोने और चांदी के जेवरात कीमत करीब एक लाख रुपये भी बरामद किए गए है।

Leave a Reply