रामपुरा-उरई। जनपद में लंबे समय से कच्ची शराब के एक नहीं अनेकों अड्डों पर खुलेआम शराब उतारने व उसकी बिक्री करने के मामले में अब आबकारी विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी तो आज आबकारी इंसपेक्टर जेएन सिंह व कमलेश कश्यप दलबल के साथ रामपुरा कस्बा में निनावली रोड पर पहुंचे जहां कबूतरों के अड्डे पर छापामार कार्यवाही को अंजाम देकर भारी मात्रा में लहन के नष्ट किया साथ ही मौके से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसीक्रम में आबकारी टीम ने गोहन के समीप भी देशी शराब के अड्डे पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया।





Leave a Reply