उरई। भारतीय स्टेट बैंक में आज उस दौरान एक ग्र्रामीण के साथ टप्पेबाज ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देकर उसके 30 हजार रुपये अपने कब्जे में कर भाग जाने में सफल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र पुत्र कन्हई निवासी बबीना आज गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 30 हजार रुपये जमा करने गया था जहां पर उसने एक व्यक्ति से बाउचर भरने को कहा तो उसने पहले से ही अपने हाथ में कागजों में रद्दी यह कहते हुये उसे थमा दी उसमें दो लाख रुपये हैं। इसके बाद वह उसने तीस हजार रुपये अपने हाथ में ले लिये और बाउचर भरने के लिये कुछ दूर खड़ा हो गया और जैसे ही उसने देखा के वीरेंद्र की नजर उस पर नहीं है तो वह चुपचाप 30 हजार रुपये लेकर बैंक शाखा से बाहर निकल गया। जब काफी देर बाद बाउचर भरने गया व्यक्ति वीरेंद्र के पास नहीं आया तो वह उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन वह नहीं दिखा तो वीरेंद्र ने कागज का बंडल खोला तो उसमें अंदर भी कागजों की रद्दी देख वह सकते में आ गया। इसी के साथ बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी थी कि 30 हजार की टप्पेबाजी करने वाला व्यक्ति कहां का निवासी था।





Leave a Reply