0 जिम्मेदारी अधिकारी वसूलते है नजराना
0 शिकायत के बाद भी नहीं करते अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngरामपुरा-उरई। कस्बा रामपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से आतिशबाजी के निर्माण में अनेकों ऐसे लोग सक्रिय होकर आतिशबाजी का निर्माण कर रहे हैं जिनके पास लाइसेंस नाम की कोई चीज नहीं हैं। ऐसे लोगों से जिम्मेदार अधिकारी बाकायदा नजराना वसूल कर ऐसे अवैध कार्यों पर पर्दा डालने से नहीं चूकते है। इतना ही नहीं जब ऐसे लोगों के बारे में शिकायत की जाती है तो उसे रद्दी की टोकरी में फेंक दिया जाता है। यही कारण है कि आज कस्बा ऐसे अवैध कारोबारियों की वजह से मानो बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है जिससे नगरवासी चैबीस घंटे दहशत के साये में जीने को विवश हो रहे हैं।
वैसे तो कस्बा रामपुरा में अनेकों ऐसे आतिशबाज है जो लाइसेंसधारक है और नियमानुसार बारूद का निर्माण करते है। लेकिन ऐसे लोगों के अलावा कई ऐसे भी लोग है जिन्हें फायदे का सौदा लगा तो उन्होंने भी अपने आवासों में आतिशबाजी का निर्माण शुरू करा दिया ऐसे लोगों के पास लाइसेंस के नाम पर कुछ भी नहीं हैं। हैरत की बात तो यह है कि ऐसे अवैध आतिशबाजी निर्माता अपने आवासों में लाखों रुपये का बारूद का भंडार चैबीस घंटे रखते हैं जिससे किसी भी समय यदि कोई बड़ा विस्फोट हो जाये तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिये। ताज्जुब की बात तो यह है कि ऐसे अवैध बारूद निर्माताओं के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों को भी अच्छी तरह से जानकारी है लेकिन वह समय-समय पर मिलने वाले नजराने से इतना ज्यादा दबे हुये हैं कि उन्हें अपने कर्तव्यों की सुध ही नहीं रहती है। यदि किसी व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत करने का साहस भी दिखाया तो ऐसी शिकायत को ऐसे ही अधिकारी रद्दी की टोकरी में फेंककर उस दिन का इंतजार कर रहे हैं कब ऐसे स्थानों पर दुर्घटना घटित हो और कब वह उनसे मनमर्जी के हिसाब से नजराना वसूल सके। फिलहाल अधिकारियों की धींगामुस्ती के चलते कस्बा में तेजी से अवैध बारूद का निर्माण धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। ऐसे अवैध कारोबारियों पर कानून का हथौड़ा कब चलेगा यह तो समय ही बतायेगा।

Leave a Reply