cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। ग्राम छानी में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते अपने शरीर पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली जिससे वह गंभीर रूप से जलकर घायल हो गयी। जली अवस्था में युवती को जब जालौन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिये रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी निवासी शिमला देवी 23 वर्ष पत्नी पवन कुमार ने आज अज्ञात कारणों के चलते तैश में आकर अपने शरीर पर पहले कैरोसिन डाला और बाद में आग लगा दी जिससे उसका शरीर बुरी तरह से जल गया। जब नवविवाहिता को उपचार के लिये जालौन अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया था। समाचार लिखे जाने तक नवयुवती की हालत गंभीर बतायी जा रही थी।

Leave a Reply